सतारा में शरद पवार का शक्ति प्रदर्शन, कहा- महाराष्ट्र को अपनी ताकत दिखानी होगी

sharad pawar
3 Jul 2023
पार्टी में 'टूट' के बाद शरद पवार ने सतारा में किया शक्ति प्रदर्शन, शरद पवार ने सतारा के कराड में समर्थकों को किया संबोधित, इस दौरान एनसीपी नेता ने कहा- आज हम सभी को रहने की जरूरत है एकजुट, पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा- महाराष्ट्र को बांटा जा रहा है जाति और धर्म के नाम पर, धार्मिक विवाद भड़काया जा रहा है, हम महाराष्ट्र को मजबूत किए बिना रुकेंगे नहीं, महाराष्ट्र को दिखानी होगी अपनी एकता, आगे भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए एनसीपी प्रमुख ने कहा- बीजेपी हमेशा इस तरह का खेल करती रही है, बीजेपी को दिखाकर रहेंगे उसकी सही जगह, हमने इन सबके खिलाफ खड़े होने की कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से हममें से कुछ लोग बाहर हो गए इससे, आपके समर्थन से हम फिर से होंगे मजबूत और महाराष्ट्र फिर से प्रगति के पथ पर बढ़ेगा आगे