इस्तीफे के बाद शरद पवार का अजित पवार को लेकर बड़ा बयान, कहा- अजीत ने अचानक…

sharad pawar on ajit
2 May 2023
एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रिटायर होने का किया ऐलान, मुंबई में अपने जीवन से जुड़ी एक किताब के विमोचन के कार्यक्रम में बोलते हुए पवार ने- मैंने आज राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से रिटायर होने किया है फैसला, वही इस्तीफे के बाद शरद पवार ने अजित पवार को लेकर दिया बड़ा बयान, शरद पवार ने कहा- मेरे लिए यह बात चौंकाने वाली थी कि अजीत ने अचानक बीजेपी के साथ जाकर डिप्टी सीएम पद की क्यों ली शपथ?, जब मैंने सोचना शुरू किया कि अजीत ने क्यों लिया ऐसा फैसला, तब मुझे एहसास हुआ कि सरकार गठन में कांग्रेस के साथ चर्चा इतनी नहीं थी सुखद, उनके व्यवहार के कारण हमें हर रोज सरकार गठन पर चर्चा में करना पड़ रहा था दिक्कतों का सामना, शरद पवार ने आगे कहा- हमने चर्चा में अपनाया था बहुत नरम रुख, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया नहीं थी स्वागत योग्य, ऐसी ही एक मुलाकात में मैं भी आपा खो बैठा और मेरा मानना ​​था कि यहां आगे कुछ भी चर्चा करने का नहीं कोई मतलब, जिससे मेरी ही पार्टी के कई नेताओं को लगा था झटका, अपने बयान में पवार ने कहा- अजीत के चेहरे से साफ हो रहा था जाहिर कि वह भी कांग्रेस के इस रवैये से हैं खफा, मैं बैठक से चला गया लेकिन अपनी पार्टी के अन्य सहयोगियों से बैठक जारी रखने के लिए कहा, कुछ समय बाद मैंने जयंत पाटिल को किया फोन, और बैठक की प्रगति के बारे में पूछा, उन्होंने मुझे बताया कि अजीत पवार चले गए मेरे तुरंत बाद