मिमिक्री विवाद और सांसदों के निलंबन पर बोले शरद पवार, देखें क्या कुछ कहा

sharad pawar
21 Dec 2023
NCP प्रमुख शरद पवार ने सांसदों के निलंबन और मिमिक्री विवाद पर दिया बयान, पवार ने कहा- हम हमेशा संस्थाओं का करते हैं सम्मान, संसद में जो हुआ वह देश के इतिहास में नहीं हुआ था पहले कभी, 150 सांसदों को सदन से बाहर करने का ऐतिहासिक काम किया गया है, जिनकी सिर्फ एक ही मांग थी कि सरकार की ओर से बयान दिया जाए कि जो लोग सदन के सदस्य नहीं थे वो सदन में कैसे आए, उन्हें पास किसने जारी किया? यह संसद का अधिकार है, आगे शरद पवार ने उपराष्ट्रपति धनखड़ के मिमिक्री विवाद पर कहा- अगर कोई संसद के बाहर कुछ करता है तो उसे यहां तक ले जाना कि अगर कोई मेरे खिलाफ कुछ कहता है और मैं कहूं कि यह मराठों और किसानों का अपमान है, मैं ऐसा कभी नहीं कहूंगा