इस वक्त की सबसे बड़ी खबर, प्रयागराज में माघ मेला प्रशासन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच टकराव लगातार हो रहा है और तेज, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर मेला प्रशासन जल्द ले सकता है कोई बड़ा एक्शन, प्रशासन ने 48 घंटे के भीतर दूसरा नोटिस जारी करते हुए मौनी अमावस्या के दिन बैरियर तोड़ने और जबरन भीड़ में पालकी प्रवेश कराने के आरोप लगाए, नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर माघ मेले से स्थायी प्रतिबंध सहित संस्था को दी गई जमीन व सुविधाएं रद्द की जा सकती हैं, वहीं, अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज ने बताया कि नोटिस बुधवार शाम चस्पा किया गया, जबकि उस पर 18 जनवरी की तारीख थी, उन्होंने कहा कि शंकराचार्य ने गुरुवार सुबह ही तीन पन्नों में जवाब भेजकर सभी आरोपों को गलत और भ्रामक बताया है.
ये भी पढ़ें : OMR शीट में गड़बड़ियों के खुलासे के बाद दूसरी भर्ती परीक्षाओं पर उठे सवाल, गहलोत ने की सरकार से जांच की मांग
https://www.youtube.com/watch?v=ZJ1vBez2abs