



शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बड़ी खबर, अविमुक्तेश्वरानंद पर बच्चों से कुकर्म का लगा आरोप, प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में सामने आया बड़ा मामला, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का लगाया आरोप, उन्होंने 8 फरवरी को प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में शिकायत दायर करके कहा- गुरुकुल की आड़ में वह करते हैं बाल उत्पीड़न, आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपने आरोपों के समर्थन में दो बच्चों को भी कोर्ट में किया पेश और आय से अधिक संपत्ति की निष्पक्ष जांच की मांग की, वहीं कोर्ट के नोटिस पर 10 फरवरी को अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से किया गया जवाब दाखिल, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ खारिज करने का दावा करते हुए न्यायपालिका पर जताया भरोसा और कहा कि गोमाता की रक्षा के मुद्दे पर उनकी आवाज उठाने के बाद से उन्हें बनाया जा रहा है निशाना, वही अब 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में होंगे आमने-सामने, माघ मेले के विवाद के बाद दोनों संतों के बीच बढ़े तनाव के बीच यह मामला आ गया और अधिक चर्चाओं में


