



Shankar Gora Biography in Hindi - इस लेख में हम आपको शंकर गोरा की जीवनी, शिक्षा, परिवार, बच्चों और राजनीतिक करियर के बारे में बताएंगे.
Shankar Gora Latest News - शंकर गोरा राजस्थान भाजपा का एक उभरता हुआ ऊर्जावान युवा नेता है, और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJYM), राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आसीन है. छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले गोरा पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में प्रदेश सह-मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जैसे कई बड़े पदों को संभाल चुके है. =संगठन में उनके लंबे अनुभव और लोगो से जमीनी स्तर पर जुड़ाव के कारण भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें 2026 में युवा मोर्चा की कमान सौंपी है. उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से जोड़कर संघठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना है. उनके अब तक के राजनीतिक व्यक्तित्व को देखते हुए कहा जा सकता है कि वे एक सहज व सुलभ कार्यकर्त्ता के तौर पर राजस्थान की युवा वोटरों में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे है. इस लेख में हम आपको शंकर गोरा की जीवनी (Shankar Gora Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
शंकर लाल गोरा का जन्म राजस्थान में हुआ था. शंकर गोरा धर्म से हिन्दू है और जाति से गुर्जर है.
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने जाति के समीकरण को ध्यान में रखते हुए जाट समुदाय से आने वाले शंकर लाल गोरा को युवा विंग, भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), राजस्थान का राज्य अध्यक्ष नियुक्त किया है. भाजपा का यह दाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योकि राज्य में जाट वोटरों में एकता है, ये किसी भी पार्टी के लिए एकजुट होकर वोट करते है. अब यही कारण है कि मात्र 12 से 14 प्रतिशत वोटर होकर भी ये राज्य में सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाते है. इतना ही नहीं राजनीति में भी ये सक्रिय रहे है और जीतते भी रहे है. राज्य के विधानसभा चुनावों में अगर विधायकों की जातिगत आधार पर बात करें, तो अकेले जाट विधायक 10 से 15 प्रतिशत तक होते है. राज्य के कई विधानसभा सीटों पर कही प्रत्यक्ष तो कही जगह अप्रत्यक्ष रूप से इनका दबदबा रहा है. इस तरह 200 विधानसभा सीटों वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में अकेले जाट वोटर 50 से 60 सीटों पर प्रभाव रखते है.
इसलिए भाजपा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से रणनीति बनाने में जुट गई है. इसी के तहत शंकर लाल गोरा को राजस्थान युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. गोरा के अगर राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरूआती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र इकाई, अखिल भारतीय विद्यार्थी के साथ जुड़कर की थी. बाद की उनकी जमीनी सक्रियता को देखते हुए उन्हें राज्य में उभरते हुए युवा चेहरा माना जा रहा है.
छात्र राजनीति से मुख्यधारा की राजनीति में छलांग लगाने वाले गोरा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सह मंत्री रह चुके है. बाद में, उन्हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया था. गोरा की राजनीतिक कर्मभूमि राज्य का चोमू क्षेत्र रहा है. वह प्रायः सोशल मीडिया पर भी क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे है. चोमू राज्य के एक विधानसभा सीट भी है. चोमू राज्य की राजधानी जयपुर जिले का हिस्सा है और शहर से काफी नजदीक है. चोमू की स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहते हुए उन्होंने वहां से जुड़े समस्याओ को सरकार तक पहुंचाया. स्थानीय स्तर से प्रदेश स्तर तक की उनकी यही सक्रियता उनके राजनीतिक उत्थान का आधार बना है. चोमू के लोगो के बीच उनका जनाधार भी और अब वह प्रदेश स्तर पर राजनीति पारी खेलने में जुट गए है.
भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के लिए छह अग्रिम मोर्चा की घोषणा पिछले वर्ष के अंत में की थी. ये छह मोर्चा है, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा और अल्प संख्यक मोर्चा. पार्टी की ओर से इन्ही छह मोर्चा के लिए अलग अलग लोगो की नियुक्ति की गई. पार्टी ने शंकर गोरा, निहालचंद मेघवाल, गोपी चंद मीणा, महेंद्र कुमावत, कैलाश चौधरी और हामिद मेवाती को अलग अलग पदों की जिम्मेदारी दी है. शंकर गोरा को एक आधिकारिक समारोह के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम), राजस्थान के राज्य अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. इस अवसर पर राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर ने उन्हें शपथ दिलाई और औपचारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया. इस तरह से भाजपा ने सधी चाल से राजस्थान इकाई के भीतर व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन करके राज्य में बूथस्तर तक मतदाताओं को जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है.
इस लेख में हमने आपको शंकर गोरा की जीवनी (Shankar Gora Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.


