घोटाले और गड़बड़ी करने वालों पर कांग्रेस के बड़े नेताओं का हाथ- गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म
21 Jan 2026
राजस्थान की सियासत से जुडी बड़ी खबर, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का बयान, मंत्री बेढ़म ने राजस्थान पुलिस और एसओजी द्वारा कांग्रेस के शासन में कर्मचारी चयन बोर्ड में हुई धांधलियों का फर्दाफाश करते हुए कई कार्मिकों की गिरफ्तारी करने पर दी बधाई, जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा- एसओजी ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने सुपरवाइजर भर्ती-2018, प्रयोगशाला सहायक भर्ती और कृषि पर्यवेक्षक भर्ती में ओएमआर शीट में ही बदलाव कर दिए थे, अभ्यर्थियों के वास्तविक अंकों में फेरबदल कर उन्हें बढ़ा दिया, ओएमआर शीट में तब्दिली और विभिन्न गड़बड़ियों का षडयंत्र चल रहा था और चयन के बदले लाखों-करोड़ों रुपयों की उगाही चल रही थी, मुझे लगता है उन पर कांग्रेस के बड़े लोगों का हाथ था, गृह राज्य मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में अपराध के खिलाफ राज्य सरकार का कठोर प्रहार लगातार रहेगा जारी, उन्होंने युवाओं को विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी
https://youtu.be/6oODNFTSED8