व्याख्याता भर्ती परीक्षा: सीएम के ओएसडी की समझाईश पर चौथे दिन टंकी से नीचे उतरी छात्राएं

2 Jan 2020
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रथम श्रेणी स्कूल व्याख्याता भर्ती परीक्षा (School Lecturer Exam) की तिथि बढ़वाने की मांग कर रही छात्राएं चौथे दिन गुरुवार को टंकी से नीचे उतर आईं. अपनी मांगों को लेकर दो छात्राएं सोमवार को राजस्थान विश्वविद्यालय कैंपस में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गईं ​थी. आज सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के OSD लोकेश शर्मा की समझाइश पर वे नीचे उतरीं. शर्मा ने छात्राओं को मुख्यमंत्री गहलोत से मिलवाने का आश्वासन दिया है.