प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सतीश पूनिया ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

28 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बनने के बाद सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत 'गहलोत सरकार होश में आओ' और 'नागरिकता कानून लागू करो' के नारे के साथ की. यहां उन्होंने सम्मान देने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया. साथ ही पार्टी के अनुशासन, संस्कार एवं मर्यादा का पालन करने की बात कही.