sanjay
sanjay

बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, जेडीयू ने संजय झा को बनाया पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष, दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया यह निर्णय, नीतीश कुमार के सबसे करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं संजय झा, पार्टी में उन्हें हमेशा लगाया जाता रहा है बड़े अभियान में, झा बिहार सरकार में तीन बार रह चुके हैं मंत्री, बिहार सरकार में जल संसाधन विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री के रूप में झा कर चुके हैं काम, जल संसाधन विभाग की तीन बार झा ने संभाली है कमान, बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के अररिया संग्राम गांव से आने वाले संजय झा का जन्म हुआ था 1 दिसंबर 1967 को, संजय झा ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया है स्नातकोत्तर, संजय झा पहले थे बीजेपी में, लेकिन नीतीश कुमार से निकटता के कारण जदयू में हुए शामिल, संजय कुमार झा ने 2004-05 में सक्रिय राजनीति में किया प्रवेश, 2006 में बिहार विधान परिषद के बने सदस्य

Leave a Reply