टोंक दौरे के दौरान सचिन पायलट का साफा नहीं बंधवाना बना चर्चा का विषय

sachin pilot
5 Oct 2023
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व मौजूदा टोंक विधायक सचिन पायलट का बीते दिन अपने क्षेत्र में साफा नहीं बंधवाना बना चर्चा का विषय, राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा क्या फिर सचिन पायलट ने ली है कोई शपथ? बीते दिन सचिन पायलट दिनभर रहे अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के दौरे पर, इस दौरान पायलट ने कई कार्यक्रमों में कई थी शिरकत, इस दौरान पायलट ने किसी भी कार्यक्रम नहीं बांधा साफा, पायलट के स्वागत के लिए कांग्रेसियों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों ने कई बार की पायलट के साफा बंधवाने की कोशिश, लेकिन सचिन पायलट ने साफा हाथ में लेकर सिर से लगा सौंप दिया अपनी टीम को, हालांकि इस दौरान कांग्रेसी जिलाध्यक्ष सहित अन्य जन प्रतिनिधियों ने खुद के बंधवाए साफे, सचिन पायलट के साफा नहीं बांधने से सियासी चर्चाएं हो रही तेज, पिछले विधानसभा चुनावों में भी पायलट ने ली थी शपथ, सरकार बनने के बाद ही पायलट ने शपथ ग्रहण के दौरान बांधा था साफा