भरत सिंह कुंदनपुर की सभा में 20 अगस्त को गरजेंगे सचिन पायलट

sachin pilot
10 Jul 2023
हाड़ौती क्षेत्र में हाल ही में हुई पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की सभा के बाद अब कांग्रेस भी हाड़ौती में बड़ी सभा कराने की कर रही है तैयारी, इस सभा को कांग्रेस नेता सचिन पायलट करेंगे संबोधित, पायलट की इस सभा को सफल बनाने की कमान संभाल रहे है सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर, भरत सिंह पूरे हाड़ौती क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को इस सभा के लिए एकजुट होने का कर रहे हैं आह्वान, कोटा ग्रामीण के कनवास में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन 20 अगस्त को होगी कांग्रेस की बड़ी सभा, इसी दिन पायलट कोटा में स्टेडियम और पवेलियन का भी करेंगे उद्घाटन, यहां पवेलियन का नाम रखा गया है सचिन पायलट के नाम पर, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह कुंदनपुर के द्वारा रखी गई है यह सभा, इस सभा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी होंगे शामिल, इस सभा का पोस्टर सोशल मीडिया पर हो रहा जमकर वायरल, पोस्टर में लिखा गया है 20 अगस्त 2023 को कनवास में सचिन पायलट की बड़ी सभा, युवा ही भविष्य, कनवास चलो, बूंदी में पत्रकारों से बात करते हुए विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने कहा- चुनावी समय आ गया है, जब पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर उतारना है मैदान में, इस संकल्प के साथ हम करने जा रहे हैं सभा, यह सभा आयोजित की जा रही है कांग्रेस को मजबूत करने के लिए, ऐसी सभा सभी जगह होनी चाहिए आयोजित, जिस तरह से हाल ही में भाजपा में प्रहलाद गुंजल ने वसुंधरा राजे सिंधिया की सभा करवाई थी आयोजित, वैसे ही सभा कांग्रेस के नेताओं की भी होनी चाहिए आयोजित