भाजपा के ‘मोदी की गारंटी’ के नारे पर सचिन पायलट ने कसा तंज, कहा- असली गारंटी है जनता के हाथों में

sachin pilot
17 Apr 2024
देश में पहले चरण की लोकसभा सीटों पर प्रचार का आखिरी दिन आज, दिग्गज नेताओं ने प्रचार में झोंकी ताकत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज धौलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव के समर्थन में की जनसभा, इस दौरान पायलट ने भाजपा नेताओं के मोदी की गारंटी के नारे पर कसा तंज, पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा- पहली बार गारंटी शब्द का उपयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किया, जिस शब्द को भाजपा ने इस चुनाव में मोदी की गारंटी के तौर पर लिया है काम, असली गारंटी है जनता के हाथों में, जनता मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग कर जिस भी पार्टी की गारंटी लेगी, वह बनाएगी सरकार