हरियाणा में पायलट ने किया बड़ा दावा, कहा- तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनायेगी कांग्रेस
1 Oct 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव में दिग्गज प्रचार कर झोंक रहे अपनी ताकत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज हरियाणा में की ताबड़तोड़ सभाएं, हरियाणा में बड़ा दावा करते हुए पायलट ने कहा- हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बनाने जा रही है सरकार, जनता ने कांग्रेस को विजयी बनाने का बना लिया है मन, जो लोग 300 पार, 400 पार का लगाते थे नारा, जनता ने उनकी नकारात्मक सोच और घमण्ड का जवाब देते हुए लोकसभा चुनावों में बहुमत भी पार करने नहीं दिया, देश की जनता ने भाजपा को आईना दिखाते हुए बता दिया कि आप घमण्ड और अहंकार से नहीं कर सकते राज, तानाशाही तरीके से राज नहीं कर सकते, आप लोगों की भावनाओं से खेलकर, मंदिर-मस्जिद की बात करके नहीं ले सकते वोट, हरियाणा की जनता ने देश और प्रदेश की भाजपा की सरकार के कुशासन को झेला है दस साल, किसानों को किया गया परेशान, उन पर चलाई गई लाठी-गोलियां, सैकड़ों किसानों ने दी शहादत, भाजपा धर्म, जाति, मंदिर-मस्जिद की बाते करके लेना जानती है वोट, भाजपा का खाद, बिजली, पानी, सड़क, निवेश, विकास जैसे मुद्दों से नहीं है कोई सरोकार