‘सचिन पायलट जातीय दंगे कराकर बने है नेता.. इसलिए वो भागकर चले आए टोंक’- राधा मोहन दास अग्रवाल

sachin pilot
24 Aug 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल लगातार अपने बयानों को लेकर है चर्चा में, बीते दिन टोंक दौरे पर रहे प्रभारी राधा मोहन दास ने कांग्रेस और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व टोंक विधायक सचिन पायलट पर साधा जमकर निशाना, कहा- कांग्रेस का दंगों का रहा है इतिहास, नेहरू लाशों पर बैठकर बने थे प्रधानमंत्री, उन्हें कुर्सी की थी भूख, सबको पता था कि जिन्ना छह महीने में मर जाएंगे, आगे उन्होंने पायलट पर हमला करते हुए कहा- सचिन पायलट दौसा से लड़ते थे चुनाव, दौसा में लोगों को आपस में लड़वाकर वो बने थे नेता, उनका भेद खुल गया, उन्हें पता चल गया था कि दौसा के लोग अब उनके जातीय दंगों से उन्हें चुनने वाले नहीं हैं, इसलिए वो भागकर चले आए टोंक, उन्हें पता था कि यहां अल्पसंख्यक समाज के ज्यादा हैं लोग, टोंक में हिंदू समाज का बंटवारा करके वो बन गए विधायक, लेकिन काठ की हांडी नहीं चढ़ती है बार-बार