पायलट व पूनिया ने लंदन में किया प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित

8 Dec 2019
पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ सचिन पायलट और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुरूवार को लंदन के नेहरू सेंटर में एक ही मंच को साझा करते हुए प्रवासी राजस्थानियों को संबोधित किया. दरअसल दोनों प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान एसोसिऐशन ऑफ यूके (Rajasthan Association of UK) के निमंत्रण पर लंदन में है.