



बिहार की सियासत से जुडी बड़ी खबर, बिहार विधानसभा के बजट सत्र की आज हुई शुरुआत, बजट सत्र के पहले ही दिन देखने को मिला बड़ा दृश्य, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव व्हीलचेयर पर पहुंचे सदन, इसका वीडियो सामने आने के बाद से उठने गए सवाल कि तेजस्वी यादव को क्या हुआ, क्या वे बीमार हैं या कोई और तकलीफ? वही अब इसकी वजह हुई साफ, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर विधानसभा के बजट सत्र में पहुंचे, उन्होंने कहा-नाखून निकल गया, दरअसल 25 जनवरी को तेजस्वी यादव को ठोकर लगने से पैर के अंगूठे का नाखून उखड़ गया था, जिसके चलते उन्हें चलने में हो रही है परेशानी, RJD की ओर से जानकारी दी गई है कि तेजस्वी यादव फिलहाल चिकित्सकीय देखरेख में हैं और इसी कारण कुछ लोगों की मदद से व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे, सत्र के पहले दिन यह नज़ारा राजनीतिक गलियारों में बना हुआ है चर्चा का विषय


