Renuka Chowdhury Latest News – रेणुका चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री है और वर्तमान में, वह कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य हैं. वे कांग्रेस के टिकट पर दो बार की लोकसभा सदस्य और दो बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुकी है. इसके साथ ही वह यूपीए 1 में महिला एवं बाल विकास और पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद थी. चौधरी 1999 से लेकर 2024 तक अलग-अलग संसदीय समितियों की सदस्य भी रही है. लेकिन इन सब से अलग उनका विवाद से पुराना रिश्ता रहा है. वह प्रायः हिन्दू विरोधी बयान देने के लिए जानी जाती है. इस समय भी वह विवाद का सामना कर रही है. रेणुका चौधरी संसद भवन में कुत्ते को लेकर पहुंच गई और विरोध करने पर माफ़ी मांगने के बदले उन्होंने विवादस्पद बयान दिया कि काटने वाले अंदर बैठे है, अब उनपर कार्यवायी की प्रक्रिया चल रही है. इस लेख में हम आपको कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी की जीवनी (Renuka Chowdhury Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रेणुका चौधरी की जीवनी (Renuka Chowdhury Biography in Hindi)
| पूरा नाम | रेणुका चौधरी |
| उम्र | 71 साल |
| जन्म तारीख | 13 अगस्त 1954 |
| जन्म स्थान | विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश |
| शिक्षा | एम.ए. |
| कॉलेज | कर्नाटक विश्वविद्यालय |
| वर्तमान पद | तेलंगाना से राज्यसभा सांसद |
| व्यवसाय | राजनीतिक |
| राजनीतिक दल | कांग्रेस |
| वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
| पिता का नाम | सूर्यनारायण राव |
| माता का नाम | वसुंधरा |
| पति का नाम | श्रीधर चौधरी |
| बेटें का नाम | – |
| बेटी का नाम | दो बेटी |
| स्थाई पता | मकान नंबर 6-1-16/327/1, विवेकानंद नगर, गोलागुडेम रोड, खम्मम टाउन, खम्मम |
| वर्तमान पता | 7, लोधी एस्टेट, नई दिल्ली |
| फोन नंबर | 9871157082 |
| ईमेल | chowdhury[dot]renuka[at]sansad[dot]nic[dot]in |
रेणुका चौधरी का जन्म और परिवार (Renuka Chowdhury Birth & Family)
रेणुका चौधरी का जन्म 13 अगस्त 1954 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में हुआ था. उनके पिता का नाम सूर्यनारायण राव और माता का नाम वसुंधरा था. रेणुका तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं. उनका विवाह श्रीधर चौधरी से हुआ था. उनके दो बच्चे है. रेणुका चौधरी धर्म से हिन्दू है. रेणुका चौधरी पर 5 आपराधिक मामले दर्ज है.
रेणुका चौधरी की शिक्षा (Renuka Chowdhury Education)
रेणुका चौधरी ने देहरादून के वेल्हम गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की. उन्होंने वर्ष 1976 में कर्नाटक विश्वविद्यालय से औद्योगिक मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया है.
रेणुका चौधरी का राजनीतिक करियर (Renuka Chowdhury Political Career)
रेणुका चौधरी की राजनीतिक यात्रा चार दशक पहले आरम्भ हुई. उनकी राजनीति की शुरुआत वर्ष 1984 में तेलुगु देशम पार्टी के सदस्य के रूप में हुई. वह लगातार दो कार्यकालों के लिए राज्यसभा की सदस्य और दो बार लोकसभा सदस्य रही है. वह 1986 से 1998 तक तेलुगु देशम संसदीय दल की मुख्य सचेतक भी रहीं है. इसके अलावे वे एचडी देवेगौड़ा के मंत्रिमंडल में 1997 से 1998 तक केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी रहीं थी.
चौधरी ने वर्ष 1998 में तेलुगु देशम पार्टी को छोड़ दिया और फिर इसी वर्ष वे कांग्रेस में शामिल हो गई. तब से लेकर अब तक वह लगातार कांग्रेस के साथ बनी हुई है. कांग्रेस ने उन्हें पहली बार 1999 में आंध्र प्रदेश के खम्मम लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया. उनका मुकाबला तेलुगु देशम पार्टी के बेबी स्वर्णा कुमारी से था. उस चुनाव में दोनों पार्टियों में काटें की टक्कर हुई पर अंत में रेणुका चौधरी जीत दर्ज करने में सफल रही. उस चुनाव में, रेणुका चौधरी ने 328,596 वोट हासिल किए और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, तेदेपा के स्वर्णा कुमारी को लगभग आठ हजार मतों के अंतर से हराया. इसके बाद रेणुका 2004 में एक बार फिर से कांग्रेस के टिकट पर यहाँ से जीत दर्ज करने में सफल रही. इस तरह से वह खम्मम का प्रतिनिधित्व करते हुए 13वीं और 14वीं लोकसभा की सदस्य रही, पर 2009 में उन्हें यहाँ से पराजय का सामना करना पड़ा. उन्हें मई 2009 के लोकसभा चुनावों में खम्मम से टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के नामा नागेश्वर राव ने 1,24,448 वोटों से हराया था.
2009 में हुए पराजय के बाद रेणुका चौधरी को खम्मम लोकसभा क्षेत्र से फिर कभी भी जीत हासिल नहीं हुई. हालांकि पार्टी ने उन्हें 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहाँ से अपना उम्मीदवार बनाया था पर दोनों ही बार उन्हें लगातार हार रही. रेणुका चौधरी के यहाँ से हारने का मतलब यह नहीं था कि पार्टी की स्थिति यहाँ कमजोर थी बल्कि उसी के उलट पार्टी यहाँ मजबूत स्थिति में रही है. 1952 में अपनी स्थापना के बाद से खम्मम सीट कांग्रेस का गढ़ रही है. इस सीट से 12 बार कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों जिनमें, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, तेलुगु देशम पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नाम शामिल है, वे भी यहाँ से जीत दर्ज कर चुके है.
रेणुका चौधरी कांग्रेस में रहते केंद्र में मंत्री भी रह चुकी है. मई 2004 में वह यूपीए सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री बनायीं गई थी. इसके बाद वह जनवरी 2006 से मई 2009 तक यूपीए सरकार में महिला और बाल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं. लोकसभा में उनकी लगातार पराजय के बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी प्रवक्ता बना दिया. उन्हें प्रायः नेशनल न्यूज चैनल पर कांग्रेस की ओर से बहस करते देखा जाता रहा है. बाद में, पार्टी ने उन्हें वर्ष 2012 में तेलंगाना से राज्यसभा के लिए भेज दिया. पहले कार्यकाल की समाप्ति के बाद पार्टी ने उन्हें फिर से वर्ष 2024 में तेलंगाना से राज्यसभा के लिए दोबारा चुन लिया. वर्तमान में, वह कांग्रेस की राज्यसभा सांसद है.
रेणुका चौधरी की संपत्ति (Renuka Chowdhury Property)
राज्यसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रेणुका चौधरी की कुल संपत्ति 178 करोड़ और 76 लाख रूपये हैं जबकि उनपर 16 करोड़ और 48 लाख रूपये कर्ज है.
इस लेख में हमने आपको कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी की जीवनी (Renuka Chowdhury Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.



























