चुनाव के नतीजों से पहले रविंद्र भाटी ने की देवी सिंह भाटी से मुलाकात, लगने लगे कई तरह के कयास

ravindra singh bhati
13 May 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, लोकसभा चुनाव के बीच प्रदेश के दो नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाया सियासी पारा, शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक और लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने दिग्गज बीजेपी नेता देवी सिंह भाटी से की मुलाकात, अब इस मुलाकात को लेकर लगने लगे कई तरह के कयास, हालाँकि रविंद्र सिंह भाटी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार यह मुलाकात है महज शिष्टाचार, इसमें नहीं है कोई भी सियासत, वही इस मुलाकात को लेकर रविंद्र सिंह भाटी ने कहा- देवी सिंह भाटी हैं वरिष्ठ नेता, इसलिए उन्होंने देवी सिंह भाटी से की है मुलाकात, बता दें देवी सिंह भाटी जैसलमेर के मुलाना गांव में आखा तीज के मौके पर अपने रिश्तेदार हाथीसिंह मुलाना के यहां पर आये थे, वही इसी दौरान रविंद्र सिंह भाटी भी जैसलमेर से जोधपुर जा रहे थे और मुलाना गांव पड़ता है रास्ते में इसलिए दो दिग्गज नेता की हो गई मुलाकात