अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश मंत्री बने रमाकान्त शर्मा का हुआ भव्य स्वागत

Img 20200828 Wa0124
28 Aug 2020
Politalks.News/Rajasthan. अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा (कोटा) ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी में रमाकान्त शर्मा (निवाई) को प्रदेश प्रदेश मंत्री बनाया है, जिसके बाद राजस्थान के सर्व समाज के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई है. सर्व समाज के बंधुओं द्वारा व्हाट्सएप फेसबुक/फोन से और व्यक्तिगत तौर पर मिलकर रमाकान्त शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है. इसी क्रम में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज निवाई के युवाओं द्वारा गौतम आश्रम निवाई में महासभा के न​वनियुक्त प्रदेश मंत्री रमाकान्त शर्मा का भव्य स्वागत सम्मान समारोह रखा गया. सम्मान समारोह में रमाकान्त शर्मा का सभी युवाओं द्वारा माला साफा पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. [caption id="attachment_69783" align="aligncenter" width="1152"]Ramakant Sharma (Niwai) Ramakant Sharma (Niwai)[/caption] नवनियुक्त प्रदेश मंत्री रमाकान्त शर्मा ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज के उत्थान के लिए अथक प्रयास करूगां तथा सभी समाज बंधुओं को साथ में लेकर आगामी दिनों में जल्दी ही जिले और तहसील स्तर की कार्यकारिणी गठित की जाएगी. सम्मान समारोह में युवाओं द्वारा सामाजिक विकास को लेकर भी चर्चा की गई. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ राजेंद्र गौत्तम जस्टाना, मुकेश गौत्तम रानोली, राजेंद्र गौत्तम पहाड़ी, राजेश भट्ट, हरीश गौत्तम नैनवाडी, गोपाल गौत्तम नैनवाडी, दिनेश जोशी, विरेन्द्र गौत्तम, राधे बरौनी, पंकज कुमार सीधड़ा, विजय गौत्तम डिग्गी, दिनेश गौतम (पत्रकार) लोकेश गौत्तम जोला, वैभव गौत्तमबड़ी वाले सहित समाज के दर्जनों युवा मौजूद रहे. [caption id="attachment_69784" align="aligncenter" width="1152"]Ramakant Sharma (Niwai) Ramakant Sharma (Niwai)[/caption]