रमा निषाद की जीवनी | Rama Nishad Biography in Hindi
16 Jan 2026
रमा निषाद की जीवनी (Rama Nishad Biography in Hindi)
Rama Nishad Latest News - रमा निषाद बिहार की राजनीति का एक विख्यात चेहरा हैं. अपनी विधानसभा सीट को उन्होंने 57 हजार के भारी मतों के अंतर से जीतकर राज्य में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. वैसे भी उनकी पहचान तबसे और अधिक बढ़ गई है, जब चुनाव के दौरान भाजपा-जेडीयू उम्मीदवार के प्रचार के लिए मुजफ्फरपुर के मीनापुर पहुंचे नीतीश कुमार ने भरे मंच पर रमा निषाद के गले में फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया था, हालांकि बाद में, एक स्त्री के गले में माला डालने को लेकर नीतीश कुमार की कुछ आलोचना भी हुई थी. राज्य के राजनीतिक घराने से आने वाली रमा, औराई से विधायक है और राज्य की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री है. इसके साथ ही, वह राज्य की सबसे अधिक बहुमत से जीतने वाली विधायकों में भी शामिल है. इस लेख में हम आपको रमा निषाद की जीवनी (Rama Nishad Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
रमा निषाद का जन्म और परिवार (Rama Nishad Birth & Family)
58 वर्षीय रमा निषाद का जन्म बिहार में हुआ था. रमा निषाद के पति का नाम अजय निषाद है और ससुर का नाम जय नारायण निषाद है. दोनों राजनीति में सक्रीय रहे है. रमा निषाद हिन्दू है और जाति से निषाद (मल्लाह) है. रमा निषाद पर दो आपराधिक मामलें है.
रमा निषाद की शिक्षा (Rama Nishad Education)
रमा निषाद 12वीं पास है. उन्होंने 1988 में बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, पटना, बिहार से इंटरमीडिएट किया था.
रमा निषाद का राजनीतिक करियर (Rama Nishad Political Career)
पहली बार बिहार विधानसभा में बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली रमा निषाद 2025 के चुनाव में टॉप टेन सर्वाधिक मतों के अंतर से जीतने वाले विधायकों में शामिल है. इतना ही नहीं, वह बिहार के धनी विधायकों में भी आती है. रमा निषाद बिहार के राजनीतिक घराने से आती है. उनके पति अजय निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के संसद सदस्य रह चुके है, जबकि उनके ससुर कैप्टन जय नारायण निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से पांच बार संसद सदस्य चुने जा चुके थे. कैप्टन जय नारायण निषाद केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है. कैप्टन जय नारायण जनता दल (यूनाइटेड) और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे. उनके पुत्र अजय निषाद भाजपा के टिकट पर दो बार मुजफ्फरपुर से सांसद चुने गए थे. वह लगातार 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुजफ्फरपुर सीट से जीतकर सांसद रहे है. हालांकि 2024 में भाजपा ने उनका टिकट काटकर राज भूषण चौधरी को दिया और उन्हें जीत भी मिली.
रमा निषाद चुनाव से पहले तब और अधिक चर्चा में आयी जब भाजपा व जेडीयू प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गए नीतीश कुमार ने स्वागत स्वरुप मंच पर रमा निषाद को फूलों का माला उनके गले में डाल दिया था. तब यह चर्चा का बिषय बना था. हालांकि रमा निषाद नीतीश कुमार से बहुत छोटी है और उनकी बेटी जैसी है. चुनाव में अपने शानदार जीत के बाद उन्हें अभी ख़ुशी थमी भी नहीं थी कि तभी उन्हें पता चला कि नवगठित बिहार सरकार के मंत्रिमंडल की लिस्ट में उनका भी एक नाम है. उन्हें भाजपा कोटे से बिहार में मंत्री बनाया गया है.
रमा निषाद भले ही विधानसभा का चुनाव पहली बार लड़ा हो, पर राजनीति में वह नयी नहीं है. वह तीन दशक से राजनीति में सक्रिय है. 1996 से ही हाजीपुर, मुजफ्फरपुर लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में कार्यकर्त्ता के तौर पर भाग लेती रही है. बाद में, वह 2007 में हाजीपुर नगर निगम परिषद में निर्विरोध चुनी गई, फिर इसके बाद वह लगातार तीन कार्यकालों के लिए इसी नगर निगम परिषद से जीतती रही है. दूसरी बार उन्होंने 2012 में बड़े अंतर से इस चुनाव को जीत लिया. फिर तीसरी बार 2017 में भी उन्हें यहां से जीत हासिल हुई. पहली बार यहां से जीतने के बाद उन्हें 2007 में हाजीपुर नगर निगम परिषद का सभापति बनाया गया और फिर 2017 में उन्हें इसी परिषद में उपसभापति बनाया गया था. उनका तीसरा कार्यकाल 2022 में समाप्त हुआ. इसी के बाद उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट मिल गया.
2025 में भाजपा ने सिटिंग उम्मीदवार राम सूरत राय का टिकट काटकर रमा निषाद को औराई सीट से टिकट दिया था. हालांकि उन्होंने पार्टी के विश्वास को बनाये रखा और एक शानदार जीत दर्ज करके यह सबित कर दिया की पार्टी ने उन्हें टिकट देकर गलत नहीं किया था. चुनाव में उन्होंने विकासशील इंसान पार्टी के भोगेंद्र सहनी को 57 हजार वोटो के अंतर से पराजित किया और औराई से विधायक चुनी गई.
वर्तमान में, रमा निषाद बिहार की नीतीश कुमार सरकार में ‘पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण (Minister of BC & EBC welfare) मंत्री’ है.
रमा निषाद की संपत्ति (Rama Nishad Property)
2025 के विधानसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार रमा निषाद की कुल संपत्ति 31 करोड़, 86 लाख रूपये हैं, जबकि उनपर 75 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको रमा निषाद की जीवनी (Rama Nishad Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.