राखी राठौड़ की जीवनी | Rakhee Rathore Biography in Hindi
7 Jan 2026
राखी राठौड़ की जीवनी (Rakhee Rathore Biography in Hindi)
Rakhee Rathore Latest News - राखी राठौड़ राजस्थान भाजपा का एक उभरता हुआ, प्रखर और ओजस्वी चेहरा हैं. भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष के शुरुआत में ही उन्हें राज्य में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर बड़ा तोहफा दिया हैं. पार्टी ने 1 जनवरी को भाजपा प्रवक्ता और पूर्व पार्षद राखी राठौर को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया हैं. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रक्षा भंडारी के सिरोही जिला अध्यक्ष बनने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था. इससे पहले भाजपा ने छह अलग-अलग मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की थी, लेकिन उस समय महिला विंग के अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं किया गया था. राखी राठौड़ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर भाजपा ने यह संकेत दे दिया हैं कि भविष्य में उन्हें और भी बड़ी भूमिकाएं मिल सकती हैं. इस लेख में हम आपको राखी राठौड़ की जीवनी (Rakhee Rathore Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
राखी राठौड़ का जन्म और परिवार (Rakhee Rathore Birth & Family)
राखी राठौड़ राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं. राखी राठौड़ न्याय क्षेत्र से जुडी हुई हैं. राठौड़ पेशे से एक वकील हैं. राखी राठौड़ हिन्दू है और जाति से वह राजपूत हैं.
राखी राठौड़ का राजनीतिक करियर (Rakhee Rathore Political Career)
राजस्थान भाजपा में महत्वपूर्ण फेर बदल किया गया हैं. जनवरी 2026 के पहले दिन राखी राठौड़ को पार्टी ने राज्य में महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं. पार्टी की ओर से इस आदेश को मदन राठौड़ ने जारी किया. राठौड़ इससे पहले राजस्थान भाजपा की प्रवक्ता थीं. इसके अलावे वह जयपुर ग्रेटर नगर निगम के वार्ड संख्या 61 की पार्षद भी रह चुकी हैं. राज्य की राजनीति में राखी राठौड़ एक जाना-माना नाम हैं. उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स और अन्य सार्वजनिक मंचों से राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के हमलों पर सटीक तर्कों के साथ प्रखर पलटवार करते देखा जाता रहा है.
वह फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (X) जैसे सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रही है, इन मंचों पर भी उनसे अनेकों लोग जुड़े हुए है. इन मंचों पर वह अपनी बातों को रखती है. पार्टी के द्वारा इस पद पर बहाल किये जाने के बाद सोशल मीडिया X पर किये गए एक पोस्ट में उन्होंने कहा है, "भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत मुझे भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सेवा का अवसर प्रदान किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान भरे क्षण है. एक साधारण कार्यकर्ता पर इतना बड़ा विश्वास जताने के लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ. मैं संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को यह विश्वास दिलाती हूँ कि महिला शक्ति को संगठित कर राष्ट्रनिर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर साकार करने तथा भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और विचारधारा को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करूँगी.
उन्होंने कहा कि हर जिले में हमारा महिला मोर्चा अच्छा काम कर रहा है. हम इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम करने का प्रयास करेंगे. हमारी पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं को आगे आकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में भागीदार बनाने की दिशा में काम करना हमारी प्राथमिकता रहेगी.
राखी राठौड़ को करीब दो वर्ष पूर्व राज्य भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था, उस समय प्रदेश अध्यक्ष पार्टी सी.पी. जोशी के नेतृत्व में पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं की टीम को घोषणा की थीं, उन्ही प्रवक्ताओं की सूचि में एक नाम राखी राठौड़ का भी था. एक प्रवक्ता के तौर पर अपनी कुशल तार्किक पक्ष रखने की क्षमता व मृदु स्वभाव के कारण उन्होंने एक अलग पहचान बना ली. उसी का परिणाम यह है कि इतने कम समय में पार्टी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर बहाल किया है.
इससे पहले राखी राठौड़ पार्टी द्वारा दी गई कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभा चुकी है. राजस्थान के विगत विधानसभा चुनाव में उन्हें 'प्रदेश संकल्प समिति' का सह-संयोजक नियुक्त किया गया था. समिति का मुख्य कार्य पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र एवं आगामी एजेंडो को तैयार कर उसे अंतिम रूप देना था. ध्यान रहे कि किसी भी राजनीतिक दल की जीत में उसके घोषणा पत्र की बहुत बड़ी भूमिका होती है, क्योकि यहीं वह दस्तावेज है जो पार्टी की भविष्य की सोच को उजागर करता है और जनता को यह बताता है कि पार्टी उनके लिए, उनके क्षेत्र के लिए क्या विजन रखती है.
राखी राठौड़ 2024 के लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट से टिकट प्राप्त करना चाहती थीं पर उस समय उनकी इच्छा को अनदेखी करते हुए भाजपा ने जयपुर ग्रामीण सीट से राव राजेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया. लेकिन ऐसी स्थिति में भी राखी ने पार्टी से बगावत करने के बजाय पार्टी के साथ खड़ी रही. इससे पहले राज्य के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पार्टी की जीत के लिए जमीनी मेहनत की थीं और इसी का परिणाम है कि वह भाजपा में रहकर सफलता की सीढ़ी पर लगातार अग्रसर है.
इस लेख में हमने आपको राखी राठौड़ की जीवनी (Rakhee Rathore Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.