राजपाल यादव को अभी कुछ दिन रहना होगा जेल में, जानिये कब आएगा हाईकोर्ट का फैसला

12 Feb 2026

फिलहाल जेल में ही रहेंगे एक्टर राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट में जमानत के लिए की है अपील, भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए मांगी है जमानत, चेक बाउंस और लोन पेमेंट मामले में जेल में है राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट में अब सोमवार को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई, जस्टिस स्वर्ण कांता ने लगाई राजपाल यादव को फटकार, डेढ़ दशक पुराना है मामला, राजपाल यादव ने कई बार किया पैसे चुकाने का वादा, बार-बार वादा पूरा नहीं करने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने आज फिर कोर्ट में कहा कि राजपाल यादव पैसे दे देंगे, बाद में कहा- राजपाल यादव से कॉन्टेक्ट नहीं हुआ, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, 2 दर्जन से ज्यादा बार कहा पैसे दे देंगे, लेकिन राजपाल यादव ने नहीं रखा अपने वादे का मान, हाईकोर्ट ने सोमवार तक स्थगित की मामले की सुनवाई, दूसरे पक्ष को बेल एप्लिकेशन का जवाब फाइल करने के दिये निर्देश, 19 फरवरी को है राजपाल यादव की भतीजी की शादी, 2010 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए लिये थे 5 करोड़ रुपए, फिल्म फ्लॉप होने से कर्ज में डूब गये राजपाल यादव, 2018 में कोर्ट ने राजपाल यादव को ठहाराया दोषी, बाद में सेशन्स कोर्ट ने की निचली अदालत के फैसले की पुष्टि, 5 फरवरी को राजपाल यादव ने पैसे नहीं होने की बात कहकर तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके परिवार समेत फैन्स को निगाहें, राजपाल यादव पर है करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज, बॉलीवुड की कई हस्तियों ने बढ़ाया राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ, सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन, गुरु रंधावा, मीका सिंह ने की मदद, म्यूजिक डायरेक्टर राव इंद्रजीत ने की 1.11 करोड़ की मदद

ये भी पढ़े : राहुल गांधी पर विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव टला, क्यों बदले सरकार ने अपने तेवर ?