



अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में मिली बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत के बाद आये जेल से बाहर, चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में किया था आत्मसमर्पण, मीडिया से बातचीत में मुश्किल वक्त में साथ देने वालों और फैंस को कहा शुक्रिया, राजपाल यादव ने कहा, बॉलीवुड में 30 साल पूरे होने वाले है, देश के लोग, बच्चे, बूढ़े और जवान सब मेरे साथ, अंतरिम जमानत के लिए हाईकोर्ट को भी दिया धन्यवाद, दिल्ली हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक दी है अंतरिम जमानत, हाईकोर्ट ने 1.5 करोड़ रुपए जमा कराने के बाद दी है अंतरिम जमानत, राजपाल यादव ने शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की 19 फरवरी को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मांगी थी जमानत, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता-पता लापता' बनाने के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से लिया था करीब 5 करोड़ रुपए का लोन, फिल्म फ्लॉप हो जाने के चलते कर्ज नहीं चुका पाये राजपाल यादव
ये भी पढ़े: विधानसभा में बवाल के बाद गोपाल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो जारी कर जताया अफसोस


