राजस्थान यूथ कांग्रेस में बड़ा भूचाल! पूरी प्रदेश कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से हुई भंग

rajasthan youth congress
20 Jan 2026
राजस्थान यूथ कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर, यूथ कांग्रेस की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी हुई भंग, प्रभारी विकास चिकारा ने आदेश किया जारी, कल राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने दिए थे निर्देश, संगठन को नए सिरे से धार देने के लिए राजस्थान यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से किया गया भंग, यूथ कांग्रेस प्रभारी विकास चिकारा, सह-प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला और कपिल देसाई के हस्ताक्षरों से यह आदेश मंगलवार को किया गया जारी, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार यह कदम उठाया गया है, इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में मचा हड़कंप, आदेश में कहा गया है कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजस्थान युवा कांग्रेस के समस्त निर्वाचित व मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव प्रदेश संयुक्त सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है, अतिशीघ्र ही नवीन कार्यकारिणी जारी की जायेगी यह भी पढ़े: ‘अब राजस्थान में गहलोत नहीं, पायलट-जूली-डोटासरा का वक्त’ -कांग्रेस के इस दिग्गज नेता का बड़ा बयान [caption id="attachment_215820" align="alignnone" width="628"]g fmbfrwsaalwza g fmbfrwsaalwza[/caption]