rajasthan cm
rajasthan cm

राजस्थान को आज मिलेगा नए मुख्यमंत्री का चेहरा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के बाद आज राजस्थान में मुख्यमंत्री का होगा एलान, आज शाम 4 बजे जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होगी विधायक दल की बैठक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सह-पर्यवेक्षक भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे लेंगे विधायक दल की बैठक, इस बैठक के बाद होगा प्रदेश के नए मुखिया का एलान, छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को बनाया मुख्यमंत्री, तो बीते दिन मध्यप्रदेश में हुआ चौकाने वाला फैसला, उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को आलाकमान ने सौपी मध्यप्रदेश के मुखिया की कमान, वहीं अब सभी के मन में उठ रहा है एक ही सवाल कि क्या बीजेपी नेतृत्व आज राजस्थान में लेगा चौकाने वाला फैसला? छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आदिवासी नेता विष्णुदेव साय पर लगाया दांव, मध्यप्रदेश में OBC चेहरे पर लगाया दांव, तो क्या अब राजस्थान में जनरल चेहरे पर लगेगा दांव, किसके नाम पर लगेगी मोहर ये अब पता चलेगा आज होने वाली विधायक दल की बैठक के बाद

Leave a Reply