छोटे दलों को सर्वदलीय बैठक में क्यों नहीं बुलाया जा रहा? -सांसद बेनीवाल का PM मोदी से सवाल

hanuman beniwal big statement
7 May 2025
नागौर सांसद और RLP पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार से पूछा सवाल, सर्वदलीय बैठक में छोटे दलों की भूमिका को नजरअंदाज करने को लेकर बोले सांसद हनुमान बेनीवाल, केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए बेनीवाल ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश के संसदीय कार्य मंत्री जी के एक्स हैंडल की पोस्ट का जिक्र करते हुए मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि कल भारत सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है, चूंकि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आयोजित हुई ऐसी बैठक में भी आपकी सरकार द्वारा छोटे दलों को नहीं बुलाया गया और आज भी अब तक छोटे दलों को इस बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, ऐसे में यह सर्वदलीय बैठक कैसे हुई ? सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- जब लोक सभा के सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाती है तो संसद में एक सांसद वाली भी हर पार्टी को आमंत्रित किया जाता है, तब वो सर्वदलीय बैठक कही जाती है ऐसे में कल की बैठक का नाम सर्वदलीय बैठक क्यों रखा गया है? चूंकि हम आतंक के खिलाफ हर कार्यवाहीं में सरकार के साथ है और जिस उद्देश्य के लिए कल बैठक की जा रही है वो कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय मुद्दा है, ऐसे में सरकार को प्रत्येक दल की बात सुननी चाहिए मगर इस बैठक में भी आप छोटे दलों की भूमिका और महत्व को नकार रहे हो जिस तरह लोक सभा की BAC कमेटी में छोटे दलों को नजरअंदाज किया जाता रहा है, बेनीवाल ने आगे कहा- मैं पुनः आपसे कहना चाहता हूं कि आतंक के खिलाफ हर मोर्चे पर देश की जनता सरकार के साथ खड़ी है मगर भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रीय मुद्दों पर भी आपकी सरकार द्वारा छोटे दलों की भूमिका को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है ? इस पर आप जवाब जरूर देंगे ऐसी मेरी है अपेक्षा