राजस्थान विधानसभा में नारेबाजी के बीच ये महिला विधायक लड़खड़ाकर गिरीं, सदन में बुलाए गए डॉक्टर्स

rajasthan congress
6 Aug 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर के निलंबन और कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का हंगामा जारी, धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन रद्दे करने पर अड़े हैं, इस दौरान हुआ एक हादसा, नारेबाजी के दौरान कांग्रेस विधायक रमिला खड़िया लड़खड़ाकर गिर गईं, कांग्रेस विधायको ने तुरंत महिला विधायक को संभाला, ब्लड प्रेशर कम हो जाने से उनकी बिगड़ी तबीयत, इसके बाद विधानसभा के चिकित्सकों ने खड़िया की सदन में आकर जांच की, कुशलगढ़ से कांग्रेस विधायक है खड़िया, इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- विधायक की तबीयत है ज्यादा खराब, SMS अस्पताल किया जा रहा है शिफ्ट, बता दें अब भी कांग्रेस विधायक सदन में कर रहे है जबरदस्त हंगामा