सचिन पायलट ने मुकेश भाकर के निलंबन समाप्त करने पर और कई मुद्दों को लेकर कही बड़ी बात

sachin pilot big statement
31 Jan 2025
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने की प्रेस वार्ता, पायलट ने कई मुद्दों पर दिया बयान, वही मुकेश भाकर के निलंबन समाप्त करने पर बोले पायलट, कहा- मुकेश भाकर का निलंबन समाप्त किया है, हम इसका स्वागत करते है, सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे, वही राज्यपाल के अभिभाषण पर बोले पायलट, कहा- राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का लिखा हुआ होता है, वह पढ़ कर सुनाते हैं उस पर चर्चा होगी, सवालों के जवाब सरकार को देने होंगे, प्रदेश में जो हालात है कानून, जिलों को समाप्त करने का, उन सब मुद्दों को लेकर सरकार को जवाब देना पड़ेगा, जनता से जुड़े मुद्दों को हम सब सदन में उठाएंगे, पहली बार के विधायकों को बोलने का मौका दिया जाना चाहिए, यह विधानसभा है यहां पर सवालों का जवाब देना पड़ेगा, विशेष रूप से रोजगार से संबंधित मुद्दों पर, सचिन पायलट ने आगे कहा- सरकार ने चार लाख रोजगार देने का लिया था संकल्प, धरातल पर उस संकल्प का क्या हुआ है, वह सब जानते हैं, जो विकास कांग्रेस के राज में हुआ था, उसके पास तक का भी विकास नहीं कर पाई है https://www.youtube.com/watch?v=eIxrQTirFwQ