



प्रदेश की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर, SIR प्रक्रिया को लेकर लगातार तेज है राजस्थान की राजनीति, वही SIR प्रक्रिया में हो रही गड़बड़ी को लेकर नागौर सांसद और आरएलपी पार्टी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, सांसद बेनीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा- सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के माध्यम से यह संज्ञान में आया है कि मकराना विधानसभा क्षेत्र में SIR प्रक्रिया में भाजपा नेताओं के दबाव में क्षेत्र के मतदाताओं के नाम गलत रूप से काटे जा रहे हैं वहीं मकराना के स्थानीय विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत भी SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर लगातार आरोप लगा रहे है, सांसद बेनीवाल ने आगे कहा- मैने मामले को लेकर जिला कलक्टर डीडवाना -कुचामन व उपखंड अधिकारी मकराना से दूरभाष पर वार्ता करके उन्हें निर्देशित किया है कि SIR प्रक्रिया में गलत रूप से किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं काटा जाए, यदि SIR जैसी प्रक्रिया में ही पारदर्शिता नहीं रहेगी और एक दल विशेष के दबाव में जिम्मेदार मनमर्जी करेंगे तो भारत निर्वाचन आयोग की मंशा पर बड़े सवालिया निशान खड़े होंगे


