जेल से नरेश मीणा ने अपने समर्थकों को भेजा ये बड़ा संदेश, कहा- मेरी प्रार्थना है कि…

naresh meena
28 Jan 2025
राजस्थान उपचुनाव के दौरान हुए ‘थप्पड़ कांड’ के आरोपी नरेश मीणा को लेकर बड़ी खबर, नरेश मीणा ने जेल से अपने समर्थकों को भेजा संदेश, आरोपी नरेश मीणा ने कहा- प्रिय साथियों, मैं, नरेश मीणा, आप सभी को यह संदेश जेल से भेज रहा हूं, आप सभी भाइयों और साथियों से मेरी एक विनम्र प्रार्थना है कि कृपया जेल में मुझसे मिलने का न करें प्रयास, यहां मिलने की अनुमति नहीं दी जाती है, और आप सबका यहां आना और निराश होकर लौटना मुझे बिल्कुल भी नहीं लगता अच्छा, आप सभी से मेरा निवेदन है कि आप निराश न हों और पूरी एकजुटता व मजबूती के साथ अपने-अपने क्षेत्र में करें कार्य, आगामी 25 फरवरी की रणनीति के लिए भाईसाहब प्रहलाद गुंजल जी से मार्गदर्शन लें और उन्हें हर संभव समर्थन दें, याद रखें, आप सभी के प्रयास और मजबूती ही मुझे और अधिक मजबूत बनाएंगे, नरेश मीणा ने आगे लिखा- हमारा उद्देश्य बड़ा है, और हमें संगठित होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना है, बाहर आप जितना मजबूती से काम करेंगे, उतना ही मैं यहां जेल के भीतर मजबूती से खड़ा रहूंगा, आप सभी का सहयोग और समर्थन मेरी सबसे बड़ी है ताकत, इंकलाब जिंदाबाद..