



Madan Dilawar Big Statement: राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, मदन दिलावर ने कांग्रेस पर दिमागी दिवालियापन का आरोप लगाते हुए राम मंदिर, बाटला हाउस एनकाउंटर और धारा 370 जैसे मुद्दों को लेकर जमकर साधा निशाना, मदन दिलावर ने कहा- राम मंदिर के लिए कारसेवकों पर गोलियां चलीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही मंदिर निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, जबकि पहले की सरकारों ने इसे रोके रखा, भगवान राम कही पैदा हुए नहीं यह भी कहा था, बाटला हाउस एनकाउंटर पर मदन दिलावर ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए सोनिया गांधी पर तंज कसा, कहा- जब आतंकवादी मारे जाते थे तो सोनिया गांधी रोती थीं रात भर, यह मैं नहीं कह रहा, यह राहुल गांधी ने कहा था, दिलावर ने तंज कसते हुए आगे कहा- जब आतंकवादियों पर प्रहार होता है तो कांग्रेस कहती है आतंकवाद का नहीं होता कोई धर्म, लेकिन जब कार्रवाई होती है तो नींद नहीं आती


