नरेश मीणा थप्पड़ कांड पर सतीश पूनियां ने दिया बड़ा बयान, कहा- समरावता गांव में जो घटना हुई …
16 Nov 2024
नरेश मीणा द्वारा SDM को थप्पड़ मारने का मामला, प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने इस मामले में दिया बयान, इसके साथ ही पूनियां ने उपचुनाव में भाजपा द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने का किया दावा, सतीश पूनियां ने SDM को थप्पड़ मारने की घटना पर कहा- हमारे लोकतंत्र में समरावता गांव में जो घटना हुई उसका कोई स्थान नहीं है, राजस्थान में भविष्य में नहीं हो ऐसी घटना की पुनरावृत्ति, वही कांग्रेस नेता अशोक गहलोत द्वारा दिए गए बयान पर भी पूनिया ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उनके शासन में चौपट हो गई थी कानून और शांति व्यवस्था, अपने गिरेबान में झांक कर देखे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, गहलोत के शासन में देखने को मिली थी अराजकता और अन्य अपराधों की तस्वीर, 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, उनके शासन में दुष्कर्म के बड़ी संख्या में दर्ज हुए थे मुकदमे