इस मामले को लेकर गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, देखें पूरी खबर

ashok gehlot on bhajanlal sharma
19 Apr 2025
राजस्थान प्रदेश की राजनीति से जुड़ी खबर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लगाातार बढ़ते तापमान एवं लू के प्रकोप से बचने के लिए दिया बयान, इसके साथ ही गहलोत ने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर अशोक गहलोत ने कहा- लगाातार बढ़ते तापमान एवं लू के प्रकोप से बचने के लिए राज्य सरकार की बदइंतजामी पर हाईकोर्ट की चिंता एकदम जायज है, गहलोत ने आगे कहा- पिछली साल हाईकोर्ट ने 30 मई को लू से होने वाली मौतों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इस संबंध में जारी किए थे निर्देश, परन्तु राज्य सरकार ने इन निर्देशों को नहीं किया लागू और इस साल गर्मी आने तक की भी नहीं की आमजन की रक्षा के लिए कोई उचित व्यवस्था, राज्य सरकार को लू से आमजन का जीवन बचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय बनाकर इस पर कार्य करना चाहिए जिससे लोग न हों असमय मृत्यु का शिकार