‘आपको ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए, मेरे खिलाफ बयानबाजी करने से…’-गहलोत का CM भजनलाल के बयान पर तंज

ashok gehlot on bhajanlal sharma
23 Jan 2026

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का सीएम भजनलाल शर्मा को लेकर बड़ा बयान, अशोक गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, मैंने तो अभी आपके ऊपर कोई आरोप नहीं लगाए हैं, मैं तो मुझे मिले फीडबैक के आधार पर युवाओं के हित में आपसे आग्रह कर रहा हूं, मेरे खिलाफ बयानबाजी करने से युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, हम आपकी तरह जनता को भ्रमित करने वाले आरोप नहीं लगा रहे, आपको ठंडे दिमाग से सोचना चाहिए, गहलोत ने आगे कहा- आप तो केवल ये बताइए, क्या 2024 एवं 2025 में ओएमआर शीट बदली गईं हैं या नहीं, प्रदेश का युवा जवाब चाहता है क्योंकि लगातार ऊंची कट-ऑफ जाने से इसका संबंध जुड़ रहा है, अगर ऐसा हुआ है तो आप हमारी सरकार के दौरान बने कानून से दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, 10 करोड़ का जुर्माना और उनकी संपत्ति जब्त कर तथा इन भर्ती परीक्षाओं के नतीजों में पारदर्शिता लाकर न्याय सुनिश्चित करें, बता दें सीएम भजनलाल शर्मा लगातार पूर्व सीएम अशोक गहलोत के कई आरोपों का दे रहे हाऊ करारा जवाब, दोनों ही दिग्गजों के बीच लगातार जारी है वार पलटवार का दौर