‘वो चवन्ना आदमी…’ -बालमुकुंद आचार्य को लेकर अशोक चांदना का बड़ा बयान, देखें वीडियो

ashok chandna big statement
5 May 2025
राजस्थान की सियासत जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस नेता अशोक चांदना ने बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य पर साधा जोरदार निशाना, हिंडौली में एक कार्यक्रम के दौरान अशोक चांदना ने बिना नाम लिए हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य पर बरसे, चांदना ने बालमुकुंद आचार्य को कहा चवन्ना आदमी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक चांदना ने कहा- एक बीजेपी के विधायक हैं, वो चवन्ना आदमी मस्जिद के बाहर जाकर नारे लगाने लग गया, आप क्या दंगे कराना चाहते हैं? आप क्या लोगों को आपस में लड़वाना चाहते हैं? ताकि दंगों की आग लगे और आप राजनीतिक रोटियां सेंक सको, कांग्रेस नेता ने आगे कहा- लेकिन मैं आज इस कार्यक्रम में आए युवाओं से पूछना चाहता हूं कि 10 लोगों की राजनीतिक रोटियां सिक जाएंगी, लेकिन वहां किसी गरीब का फलों का ठेला होगा, किसी की सब्जी की दुकान होगी, जब वो जल जाएंगी तो उसका कौन होगा? आग लगने से किसी का मकान चल जाए तो उसका कौन होगा, अशोक चांदना ने खुद इसका वीडियो एक्स पर किया है शेयर, इसके साथ ही उन्होंने लिखा- हमने गुलामी की जंजीरें भी मिलकर तोड़ी थीं, अब नफरत की दीवार भी साथ मिलकर गिरायेंगे https://youtu.be/E7RtVlkT6AQ