‘सचिन पायलट आप अपनी चिंता करों, की आपका भविष्य कैसे बने…’ मंत्री हीरालाल नागर का बड़ा बयान

Heeralal Nagar on sachin pilot
18 Sep 2024
प्रदेश की राजनीति में लगातार तेज हो रही है पक्ष-विपक्ष में बयानबाजी, कुछ दिन पहले कांग्रेस के राष्टीय महासचिव और दिग्गज नेता सचिन पायलट ने भाजपा सरकार और संगठन में तालमेल नहीं होने का दिया था बयान, पायलट के इस बयान पर अब भजनलाल सरकार में ऊर्जा एवं प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने दिया दो टूक जवाब, मंत्री नागर ने कहा- सचिन पायलट अगर अपने यहां क्या चल रहा है उस पर बयान दे तो ज्यादा बढ़िया है, वो हमारी चिंता करना छोड़ दे, मंत्री हीरालाल नागर ने आगे कहा- सचिन पायलट आप अपनी चिंता करों, की आपका भविष्य कैसे बने, कैसे क्या हो? उनकी पार्टी में उनके क्या हालात है उसकी चिंता करनी चाहिए, हमारी चिंता तो हमारे ऊपर छोड़ दो, आप तो अपनी करों चिंता