सचिन पायलट ने की जयपुर ग्रामीण सीट पर फिर से मतगणना करवाने की मांग
4 Jun 2024
राजस्थान की जयपुर ग्रामीण पर हो रही फिर से मतगणना की मांग, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट ने रखी फिर से मतगणना करवाने की मांग, इस सीट पर मतगणना की शुरुआत से भाजपा के राजेन्द्र राव व कांग्रेस के अनिल चोपड़ा के बीच देखा जा रहा था रौचक मुकाबला, इस सीट पर 3 हज़ार ज्यादा पोस्टल मत निरस्त करने की बात आ रही सामने, अंत में 1615 मतों से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र राव के जीतने की भी खबर आई सामने, इसी बीच खुद कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा ने भी रखी फिर से मतगणना की मांग, इसी बीच सचिन पायलट ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र में हुए कांटे के मुकाबले में जिस प्रकार से प्रशासन द्वारा दबाव में किया गया है कार्य, वह खड़े करता है कई सवाल, काउंटिंग की प्रक्रिया है संदेह के घेरे में और इसकी शिकायत की जा रही है निर्वाचन आयोग को प्रत्याशी एवं पार्टी द्वारा, पोस्टल बैलेट की काउंटिंग पर उठाए जा रहे हैं कई सवाल और परिणाम रोकना उत्पन्न करता है कई संदेह, मैं चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि इस सीट पर पारदर्शिता के साथ की जाए पुनः काउंटिंग