मदन दिलावर ने आदिवासियों के ऊपर दिए बयान पर मांगी माफी, दिया ये बड़ा बयान
18 Jul 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आदिवासियों के डीएनए वाले बयान पर विधानसभा में मांगी माफी, विधानसभा में आज प्रश्नकाल शुरू करने से पहले ही दिलावर को स्पीकर ने बोलने की दी इजाजत, इसके बाद दिलावर के खड़े होते ही विपक्ष ने आपत्ति की, लेकिन स्पीकर ने कहा कि आपको सुनना पड़ेगा, इस दौरान अपने भाषण में मदन दिलावर ने कहा- हिंदू समाज का श्रेष्ठ अंग है, मेरे बोलने से विपक्ष को या मेरे आदिवासी भाइयों को कोई कष्ट हुआ तो मैं खेद प्रकट करता हूं, बता दें विधानसभा में मदन दिलावर जैसे ही सदन में शिक्षा से जुड़े सवालों या किसी मुद्दे का जवाब देने खड़े होते थे, तो विपक्ष करता था हंगामा, विपक्ष दिलावर के माफी मांगने और पद से हटाने की मांग पर अड़ा था और दिलावर को नहीं सुनने की कर रखी थी घोषणा
https://www.youtube.com/watch?v=vHdi_EfaKJo