लोकसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान से पहले कांग्रेस के इस दिग्गज नेता पर केस हुआ दर्ज

congress
18 Apr 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, हाड़ौती से कांग्रेस नेता अमीन पठान की मुश्किलें थमने का नहीं ले रही है नाम, कांग्रेस नेता अमीन पठान के खिलाफ अब वन भूमि पर सुरक्षा दीवार को नष्ट व पत्थर चोरी करने तथा अतिक्रमण करने का अनन्तपुरा पुलिस ने मामला किया दर्ज, कार्यालय उप वन संरक्षक कोटा की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिया गया था एक परिवाद, इसमें बताया था कि वनखण्ड लखावा के अधीन कर्णेश्वर मन्दिर के समीप वन भूमि पर अमीन पठान निवासी अन्नतपुरा ने वन विभाग की ओर से बनाई गई सुरक्षा दीवार को नष्ट कर दिया तथा उसके पत्थर कर लिए चोरी, उस जगह पर अवैध फार्म हाउस का कर लिया है निर्माण, सरकारी सम्पत्ति को नष्ट कर चोरी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर की जाए कार्रवाई, पठान पर इससे पहले भी वन कर्मियों को धमकाने व राजकार्य में बाधा का मामला हो चुका है दर्ज, इस मामले में वह हाईकोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद है जेल से बाहर