भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ X पर कर रहे टॉप ट्रेंड, राठौड़ नहीं तो भाजपा नहीं हैशटैग कर रहा ट्रेंड

rajendra rathore
23 Aug 2024
राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबर, प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कर रहे टॉप ट्रेंड, राजेंद्र राठौड़ के समर्थक हैशटैग राठौड़ नहीं तो भाजपा नहीं को कर रहे ट्रेंड, दरअसल गत मंगलवार भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा के नये प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने राठौड़ के कार्यक्रम से जल्दी जाने पर मांगी थी प्रदेश अध्यक्ष से रिपोर्ट, इस मामले को लेकर बीते दिन पीसीसी चीफ़ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी साधा था निशाना, इसके बाद आज सुबह ख़ुद राठौड़ ने भी आज अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपने समर्थकों से कहा- सोशल मीडिया कुछ लोग मेरे और भाजपा संगठन के प्रति भ्रम फैलाकर चला रहे हैं अनर्गल ट्रेंड, जिसका मैं करता हूं विरोध, मैंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन भाजपा संगठन के लिए किया है समर्पित और भविष्य में भी एक कार्यकर्ता के रुप में संगठन को मजबूती देने के लिए अनवरत कार्यरत रहूंगा, मेरी सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि सोशल मीडिया पर ना करें अनर्गल टिप्पणियां, भाजपा है तो हम हैं