गहलोत को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिया बड़ा बयान

breaking news
11 May 2024
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुका है संपन्न, ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार अपनी-अपनी जीत का कर रहे है दावा, इसी बीच में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का किया दावा, वहीं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को लेकर कहा- गहलोत का बेटा हो या कोई और प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस हार रही है चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का 10 साल का कार्यकाल जिस तरह से रहा, उससे साफ है कि बीजेपी अपने लक्ष्य को करेगी पूरा, डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने राजस्थान की पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान की जनता के साथ किया है धोखा, जिसने सत्ता में आने के लिए किए झूठे वादे, किसानों से कर्ज माफी का वादा करके नहीं किया पूरा, बेरोजगारों के साथ पेपर लीक करके उनके भविष्य के साथ किया खिलवाड़, राजस्थान को बना दिया रेप कैपिटल, तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस से जनता है नाराज