AIIMS जोधपुर की बैठक में शामिल हुए सांसद हनुमान बेनीवाल, दिए ये बड़े निर्देश
6 Jan 2026
Rajasthan: नागौर सांसद और RLP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल आज रहे जोधपुर दौरे पर, जोधपुर मंगलवार को जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आईबी की बैठक आयोजित हुई, समिति के सदस्य व नागौर से लोक सभा सांसद हनुमान बेनीवाल भी इस बैठक में सम्मिलित हुए, सांसद हनुमान बेनीवाल ने विगत बैठक की अनुपालना में कई बिंदुओं को सम्मिलित नहीं करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है. एम्स के नव निर्वाचित चैयरमेन ने भी सांसद के द्वारा उठाए गए मुद्दों को जायज ठहराया. इस दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एम्स कोई स्थापित करने का लक्ष्य उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं में क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना है लेकिन एम्स में जो नया ट्रॉमा बन रहा है इसमें कई गंभीर व्यवहारिक कमियां रख दी है जिन्हें सुधारने की जरूरत है.
2019 के गजट को 6 वर्षों बाद स्वीकार किया मगर अब भी डीन और सब डीन पुराने तर्ज पर लगा रखे हैं
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बैठक में कहा कि डीन और सब डीन की नियुक्तियों को लेकर भारत सरकार ने 2019 में एक गजट प्रकाशित हुआ मगर उसे पांच वर्षो तक लागू नहीं किया गया और अब लागू किया बावजूद इसके अभी तक कई लोगों को बिना वरिष्ठता के प्रशासनिक पदो पर लगा रखा है जो उचित नहीं है.
आरक्षण और मापदंडों का रखे ध्यान
सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे कहा कि चिकित्सकों सहित अन्य भर्तियों में आरक्षण और सरकार के तय प्रावधानों का ध्यान रखा जाए, उन्होंने एक भर्ती प्रक्रिया में एम्स एक्ट की अवहेलना करके साक्षात्कार लेने से जुड़े मुद्दे को लेकर कार्यकारी निदेशक पर गहरी नाराजगी व्यक्त की.
एजेंसियों की मनमर्जी पर लगे लगाम
सांसद ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों सहित अन्य पदों पर एजेंसियों के माध्यम से जो भर्ती हो रही है उसमें भारी भ्रष्टाचार की जानकारी सामने आ रही है वहीँ कई कंपनियों द्वारा लगाए गए कार्मिकों का शोषण किया जाता है, सांसद बेनीवाल ने एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाने को कहा. सांसद ने आईबी की बैठक के बाद तुरंत जीबी की बैठक में भी भाग लिया.
एम्स की आपातकालीन इकाई का किया निरीक्षण
सांसद ने एम्स में आपातकालीन इकाई में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों का भार देखते हुए व्यवस्थाओं में और अधिक सुधार करने को कहा वहीं सांसद ने कई मरीजों से भी मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी.
वही जोधपुर AIIMS में मीटिंग के दौरान सांसद हनुमान बेनीवाल ने वहां के कर्मचारियों से भी मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना, इसके बाद सांसद बेनीवाल ने मीटिंग में भाग लेने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ भी की सुनवाई.