किरोड़ी लाल मीणा ने जेल में नरेश मीणा से की मुलाकात, मीडिया में दिया ये बड़ा बयान

kirodi lal meena on naresh meena
20 Nov 2024
भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा आज पहुंचे टोंक, टोंक जेल में समरावता हिंसा के आरोपी नरेश मीणा सहित अन्य से किरोड़ी लाल मीणा ने की मुलाकात, रमेश मीणा ने राजस्थान उपचुनाव के मतदान के दिन SDM कोमारा था थप्पड़ , इस कारण उनको जाना पड़ा जेल, वही एसडीएम को थप्पड़ मारने की इस घटना के बाद टोंक जिले के समरावता गांव में भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने 53 लोगों को किया था गिरफ्तार, ये सभी लोग अभी टोंक जेल में है बंद, आज किरोड़ी लाल मीणा ने टोंक जेल पहुंच इन सभी से की मुलाकात, वही जेल में नरेश मीणा से मिलने के बाद मंत्री किरोडी लाल मीणा ने दिया बड़ा बयान, कहा- हमने सरकार द्वारा घटना के बाद के हालातों पर लिए गए निर्णयों की जानकारी जेल में बंद नरेश मीणा और अन्य लोगों को दी है, मैंने अंदर जाकर बात की है. भरोसा दिलाया है कि किसी बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा