‘…बहुत है बढिया कि मुझे मार दे, नही मौत में दम इतना, कब्र-मजारों की…’- किरोड़ी लाल मीणा

kirodi lal meena
28 Nov 2024
राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बयान बना चर्चा का विषय, उपचुनाव में दौसा सीट हारने के बाद बाबा है काफी दुखी, वही आज किरोड़ी लाल मीणा ने एक्स पर किया एक पोस्ट, कहा- सूरज मुझसे आंख मिलाते घबराता है, चांद सितारों की औकात है क्या? खेला हूँ मैं सदा आग से, अंगारों के गांव में, मैं पलता फलता आया जहरीली फुफकारों की छाँव में, इतने कांटे चुभे कि तलवे मेरे छलनी हो गये, चलने का है जोश भला, फिर भी मेरे पावों में, बहुत है बढिया कि मुझे मार दे, नही मौत में दम इतना। कब्र-मजारों की औकात है क्या ? सूरज मुझसे आंख मिलाते घबराता है, चांद सितारों की औकात है क्या, किरोड़ी लाल मीणा के इस पोस्ट से हर कोई है हैरान, हर कोई सोच रहा है की बाबा को हुआ क्या है? क्या बाबा कुछ दिनों बाद लेंगे कोई बड़ा फैसला?