राजस्थान अपराध का बन गया सबसे बड़ा अड्डा, SI भर्ती को लेकर भी बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान

hanuman beniwal PC
24 Apr 2025
आरएलपी पार्टी के प्रमुख और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने जयपुर में की प्रेस वार्ता, इस दौरान बेनीवाल ने कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, सांसद हनुमान बेनीवाल ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- राजस्थान अपराध का सबसे बड़ा अड्डा बन गया है, पेपर लीक माफिया, बजरी माफिया, गैंग माफिया आदि सक्रिय हैं, 5-5 जगह से मुख्यमंत्री चल रहे हैं, प्रदेश में पांच पावर सेंटर हैं, जो सरकार को चला रहे हैं, आज राजस्थान में हालात हो गए हैं खराब, वही इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने SI भर्ती रद्द करने की मांग की है, SI भर्ती को लेकर परसों राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी शहीद स्मारक पर करेगी आंदोलन, भर्ती रद्द करने के आंदोलन के लिए संघर्ष समिति बनाई गई, हनुमान बेनीवाल ने कहा- सरकार में बैठे मंत्री भी जब पेपर लीक प्रकरण में लिप्त हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है, बेनीवाल ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए आगे कहा- बीजेपी के सारे बड़े नेताओं और मुख्यमंत्री पद की दावेदारी करने वालों ने आंदोलन किया था, कहा था कि हम RPSC को भंग करेंगे, अब क्या हुआ