राजस्थान में सोलर टेंडर को लेकर सियासी भूचाल, गहलोत ने भजनलाल सरकार पर लगा दिया ये बड़ा आरोप

gehlot on bhajanlal sharma
31 Jan 2026

राजस्थान की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना, अशोक गहलोत ने राज्य में ₹456 करोड़ के सोलर टेंडर और ₹46 करोड़ एडवांस को लेकर भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, गहलोत ने कहा- यह मामला किसी एक फर्जी फर्म तक सीमित नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के संरक्षण में पनपे बड़े घोटाले का है प्रतीक, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से राजस्थान के व्यापारी शिकायत कर रहे हैं कि लगातार गुजरात की फर्मों और ठेकेदारों को ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे बढ़े हैं फर्जीवाड़े, गहलोत ने सवाल उठाते हुए कहा- बिना बैंक गारंटी सत्यापन और तकनीकी जांच के एक गुजराती फर्म को इतनी बड़ी राशि किसके निर्देश पर दी गई, और तंज कसते हुए पूछा कि क्या यह गुजरात की फर्म होने के कारण ईडी जांच से बची रहेगी, गहलोत ने भाजपा सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की