वसुंधरा राजे को मेरे कारण नहीं मिलनी चाहिए सजा यह होगा अन्याय- सीएम अशोक गहलोत

gehlot on vasundhara raje
19 Oct 2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेता वसुंधरा राजे को लेकर दिया बड़ा बयान, कुछ समय पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि वसुंधरा राजे के कारण ही उनकी सरकार बची है, वही आज इस संबंध में जब सीएम अशोक गहलोत से पूछा गया सवाल तो उन्होंने कहा- यह मामला भाजपा से जुड़ा है, उनका उससे कोई लेना-देना नहीं, लेकिन वसुंधरा राजे को मेरे कारण नहीं मिलनी चाहिए सजा यह होगा अन्याय, गहलोत ने आगे कहा- 2020 में जब हमारी सरकार पर आया संकट तो कैलाश मेघवाल ने यह कहा था कि राजस्थान में ऐसी परंपरा नहीं रही है, और विधानसभा में वसुंधरा राजे समर्थक विधायकों ने भी मुझे यह कहा था कि वसुंधरा राजे का भी वही है विचार जो कैलाश मेघवाल का है, यही बात एक सभा में मेरे मुंह से निकल गई, जिसे बड़ा-चढ़ाकर मीडिया ने पेश कर दिया