खरगे ने कई कांग्रेस नेताओं की लगाई क्लास! गहलोत-पायलट रहे मौजूद!

50937ef3 c696 4af2 b469 430b809b2fc4
28 Apr 2025
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जयपुर दौरा, आज जयपुर में संविधान बचाओ रैली को किया संबोधित, वही रैली के बाद PCC वॉर रूम में हुई बैठक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने ली महत्वपूर्ण बैठक, जिलाध्यक्षों से दोनों नेता संगठन की गतिविधियों का लिया फीडबैक, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा, सचिन पायलट, टीकाराम जूली बैठक में रहे मौजूद, वही जिलाध्यक्षों के बाद हुई PCC कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक, वही सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खरगे ने कई नेताओं को लगाई है फटकार, मिली जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्षों की बैठक में टोंक जिलाध्यक्ष को लगाई फटकार, जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा से कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा- आप बिना कोई तैयारी और जानकारी के बैठक में आ गए, दरअसल बैरवा नहीं दे पाए थे मंडल अध्यक्षों की सटीक जानकारी, हालांकि बीच में PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने मामले को हैंडल करने की कोशिश, इसके साथ ही खरगे ने गुटबाजी खत्म करके पार्टी को मजूबूत करने की दी सलाह