सचिन पायलट के इस करीबी ने नरेश मीणा को बताया उठाईगिरा और चोर, देखें पूरी खबर

60b4ddf0 3979 4eb0 a031 9d39bc382209
7 Nov 2024
प्रदेश की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, कांग्रेस सांसद हरीश मीना ने बागी प्रत्याशी नरेश मीणा पर साधा जोरदार निशाना, नरेश मीणा देवली – उनियारा सीट से बागी होकर लड़ रहे चुनाव निर्दलीय उपचुनाव, वही आज कांग्रेस ने नरेश मीणा पर एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से कर दिया है निलंबित, ऐसे में अब कांग्रेस सांसद हरीश मीणा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो में हरीश मीणा नरेश मीणा को लेकर दे रहे है बयान, हरीश मीना ने नरेश मीणा को बताया उठाईगिरा और चोर, कहा- मैं 13 तारीख का इंतजार नहीं करता ये भाड़े के लोग 10 को ही चले जाएंगे, मैं गलत बात नहीं बोलता हूँ, आपने मुझे 3 बार जिताया है इसलिए मेरा फर्ज बनता है कि मैं आपको मेरा अनुभव बताऊ, जो आदमी किसी पार्टी का नहीं वो पार्टी का टिकट मांगता है 6 महीने पहले छबड़ा में करणसिंह को हराया, दौसा में मुरारी लाल जी को गाली देता है, कभी प्रमोद जैन भाया कभी धारीवाल जी को गाली देता है, जिसका खुद का पता नहीं ये है कौन? हरीश मीणा ने आगे कहा- इज्जत से कौन रहता है जो इज्जत वाला होता है, हमको सर्टिफिकेट उठाईगिरो से नहीं चाहिए, चोरों-उठाईगिरो से इमानदारी का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए, हमे जनता से सर्टिफिकेट चाहिए